फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रिश्तेदार बनकर बुजुर्ग को दिया झांसा, 25 हजार रुपये उड़ाया

रिश्तेदार बनकर बुजुर्ग को दिया झांसा, 25 हजार रुपये उड़ाया

Wed, 14 Mar 2018 07:25 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 14 Mar 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
रिश्तेदार बनकर बुजुर्ग को दिया झांसा, 25 हजार रुपये उड़ाया
fraud shimla
पीपीगंज कस्बे में स्थित एसबीआई शाखा के सामने नाती का इंतजार कर रहे बुजुर्ग को झांसा देकर बदमाश 25 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। बुजुर्ग के पास आकर एक बदमाश ने रिश्तेदार बताकर उनको बातों में उलझाया और इसी दौरान दूसरे ने उनकी जेब में रखी रकम लूट ली। बुजुर्ग अभी कुछ समझ पाते, दोनों बदमाश रकम लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद पहले तो पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन जानकारी उजागर होने के बाद जांच शुरू की।
विज्ञापन


महराजगंज, पनियरा के अहिरौली निवासी ध्रुवचंद पासवान का एसबीआई पीपीगंज में खाता है। उनकी बेटी की 19 अप्रैल को शादी है। शादी की तैयारी के लिए मंगलवार बारह बजे के करीब ध्रुवचंद नाती सूरज के साथ बैंक पहुंचे थे। बैंक से 25 हजार रुपये निकाले थे और नाती एटीएम से कैश निकालने चला गया था। ध्रुवचंद रकम निकालकर बैंक के बाहर नाती के आने का इंतजार कर रहे थे। तभी दो बदमाश आए। एक ध्रुवचंद को अपना रिश्तेदार बताने लगा। मौका पाकर दूसरे बदमाश ने ध्रुवचंद की जेब में रखी रकम निकाल ली और उनको धक्का देते हुए दोनों फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed