{"_id":"596e6af24f1c1b6b168b4800","slug":"151500408562-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की लापता, पिता पर रेप कर हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की लापता, पिता पर रेप कर हत्या का आरोप
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोला।
गोला के एक गांव की महिला ने अपने पति पर बेटी के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर शव को घाघरा नदी में फेंक देने का आरोप लगाया है। लापता लड़की की मां के आरोप से हड़कंप मच गया है। मामले में पहले तो गोला पुलिस ने शिकायत न होने की बात कही। बाद में गांव में घटना को लेकर चर्चा तेज होने पर आरोपी के घर जांच करने पहुंची।
घटना छह जुलाई की है। गोला के एक गांव की महिला ने बताया कि वह मायके गई थी, घर पर दोनों बेटियों के साथ सास भी मौजूद थी। आरोप लगाया कि पति ने रेप किया और फिर गला दबाकर हत्या करने के बाद ही पास के नदी में शव को फेंक दिया। फिर उसे आत्महत्या बताने लगा। घटना के बारे में गांव के एक व्यक्ति ने उसे फोन कर जानकारी दी तो वह गांव आई और यहां से थाने पर पहुंची। कोतवाल नहीं मिले तो दीवान को प्रार्थना पत्र देकर चली आई। उसके बाद उसने कई बार थाने में तहरीर दी पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। गांव वालों की माने तो शनिवार की रात में गोला पुलिस गांव पहुंची थी। घर में जाकर पूछताछ की और जांच की बात कहते हुए लौट आए। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लड़की कहा गई यह कोई भी नहीं बता पा रहा है।