फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हाथ-पैर बांधकर मासूम से कुकर्म

हाथ-पैर बांधकर मासूम से कुकर्म

Tue, 13 Jun 2017 09:19 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
हाथ-पैर बांधकर मासूम से कुकर्म
गोला बाजार।
विज्ञापन

गोला इलाके में किराए पर रहने वाले सात साल के मासूम के हाथ-पैर बांधकर पड़ोसियों ने कुकर्म किया। यही नहीं, जब शिकायत लेकर बच्चे का भाई पहुंचा तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। गोला पुलिस एफआईआर दर्ज कर नामजद दो आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।


गोला इलाके में एक बुजुर्ग महिला अपने सात साल के नाती के साथ किराये पर रहती है। बच्चा कक्षा दो में पढ़ता है। सोमवार को महिला फल का ठेला लगाने चली गई। बच्चा घर पर अकेले था। इसी दौरान पड़ोस के इसराइल और शाहिद घुस गए। दोनों ने कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर ली। यह देखकर बच्चा शोर मचाने लगा। ऐसे में आरोपियों ने बच्चे का मुंह दबा दिया और उसके हाथ-पैर बांधकर कुकर्म किया। इससे बच्चे की तबियत बिगड़ गई। यह देख आरोपी वहां से भाग निकले। देर रात जब बड़ा भाई और नानी घर लौटीं तब बच्चे ने पूरी घटना उन्हें बताई। इसके बाद बच्चे का बड़ा भाई जब शिकायत लेकर पहुंचा तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। बाद में गोला पुलिस ने इसराइल और शाहिद के खिलाफ कुकर्म, पॉस्को एक्ट और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed