{"_id":"59369c7b4f1c1b15508b45b6","slug":"14967512421-khalilabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में मारपीट,चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में मारपीट,चार घायल
Updated Tue, 06 Jun 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बिधियानी मोहल्ले में मंगलवार को जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें बाप-बेटी समेत चार लोग घायल हो गए। एक पक्ष के लोग घायलों को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
बिधियानी मोहल्ला निवासी शकील अहमद और मोहम्मद युसूफ के बीच जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। उसी को लेकर मंगलवार को दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और फिर मारपीट में तब्दील हो गई। इसमें शकील, उनकी बेटी फिरदौर और बेटा मोहम्मद अशरफ घायल हो गए। जबकि दूूसरे पक्ष के मोहम्मद युसूफ को मामूली चोट आई। घटना घायल शकील का सिर फट गया था और उनकी बेटी फिरदौर के बाए हाथ में गंभीर चोटें आई। घायल शकील का आरोप था कि रंजिश में मोहम्मद युसूफ पक्ष के लोगों ने उन्हें और परिवार के अन्य सदस्यों को लाठी, डंडे व सरिया से मारपीट कर घायल कर दिया है। आगे बताया कि कोतवाली में तहरीर दे दिया है। चौकी इंचार्ज तितौवा श्रवण यादव ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है। घायल शकील और उनके बेटे व बेटी को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। जबकि दूसरे पक्ष के युसूफ को कोतवाली में रोक लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।