फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नर्तकी की हत्या कर छिपाया गया शव मिला

नर्तकी की हत्या कर छिपाया गया शव मिला

Fri, 03 May 2019 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 03 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
नर्तकी की हत्या कर छिपाया गया शव मिला
मर्डर - फोटो : amar ujala
कैंपियरगंज (गोरखपुर)। करमैनीघाट पुलिस चौकी के बगल में स्थित मकान में आर्केस्ट्रा ग्रुप की नर्तकी गुड़िया (28) की हत्या कर रजाई में छिपाया गया शव मिला। मकान के छत पर छिपाए गए शव की जानकारी बृहस्पतिवार को बदबू उठने पर हुई। पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। आशंका है कि पति ने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की है। पति और आर्केस्ट्रा ग्रुप में काम करने वाले अन्य सदस्य फरार हैं। मकान मालिक की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


गोरखनाथ की रहने वाले गुड़िया की शादी बिहारी से हुई थी। बिहारी भी आर्केस्ट्रा में काम करता था। महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के जगनाथपुर निवासी आर्केस्ट्रा संचालक रफीउल्लाह उर्फ सोनू ने रामसजन जायसवाल के मकान को किराए पर लिया था। ग्रुप के सभी लोग इसी मकान में रहते थे। शादी के सीजन में ग्रुप के लोगों की व्यस्तता के चलते पिछले चार दिनों से यहां पर किसी का भी आना जाना नहीं था। बृहस्पतिवार को घर के अंदर से तेज बदबू आने पर आसपास के लोग परेशान हो गए और पुलिस को सूचना दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि बिहारी से गुड़िया की दूसरी शादी थी। उसने पहले पति को तलाक दे दिया था। बिहारी से भी उसके रिश्ते ठीक नहीं थे। आए दिन दोनों में मारपीट होती थी। पुलिस आर्केस्ट्रा ग्रुप संचालक और अन्य कर्मचारियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


हत्या की वजह की जांच की जा रही है। पति और आर्केस्ट्रा ग्रुप के अन्य सदस्य फरार हैं। जल्द ही गिरफ्तारी कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। - राणा देवेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर, कैंपियरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed