{"_id":"5c9e5be7bdec2214195ac147","slug":"141553882087-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से बेटे संग ट्रेन से चली वृद्धा रास्ते से लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ से बेटे संग ट्रेन से चली वृद्धा रास्ते से लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से बेटे संग ट्रेन से चली वृद्धा रास्ते से लापता
दुदही। लखनऊ से बेटे के साथ ट्रेन से घर के लिए चली बिहार के भितहा थाना क्षेत्र के जमुनिया निवासी बुजुर्ग लापता हो गई। चार दिनों से परिजन उनकी तलाश कर रहे है, लेकिन कुछ पता नहीं चला। जमुनिया निवासी रमेश यादव ने बताया कि वह अपनी 60 वर्षीय मां राजपति को 26 मार्च को लखनऊ से दवा करा कर दुदही के लिए ट्रेन पकड़े। रमेश को नींद आ गई और वह सो गए। मां किसी स्टेशन पर उतर गई, पता नहीं चला। चार दिन बीत गए और काफी खोजबीन के बाद भी मां का पता नहीं चला। पीड़ित बेटे ने जीआरपी से मां को ढूंढने की गुहार लगाई है।
तीसरे दिन भी हुई लापरवाही की जांच
कप्तानगंज। नगर पंचायत कप्तानगंज में संचालित एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के उपरांत हुई महिला की मौत के मामले में लापरवाही की जांच तीसरे दिन भी हुई। शुक्रवार की शाम को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर एस के गुप्ता की ओर से एसडीएम को जांच रिपोर्ट सौंपी गई। बताया जा रहा है कि जांच में प्रमुख रूप से हीमोग्लोबिन काफी कम होने तथा अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट को ताक पर रखकर मरीज का ऑपरेशन किया गया। प्रसूता की स्थिति हाई रिस्क प्रेगनेंसी की थी, बावजूद इसके उसे कैसे भर्ती किया गया। प्रसूता का किस चिकित्सक के द्वारा ऑपरेशन किया गया तथा उस चिकित्सक की डिग्री क्या है, यह सबसे महत्वपूर्ण तथ्य है। इन सभी तथ्यों को दर्शाते हुए रिपोर्ट तैयार की गई है। एसडीएम अनवर रशीद फारूकी ने बताया कि मामले में टेक्निकल तथा तथ्य को जुटाने के कारण जांच और कार्रवाई में देर भले ही हो रही है, लेकिन कमियां मिलने पर कार्रवाई जरूरी होगी।
पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज
कठकुइयां। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र जंगल पचरुखिया निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में हुई मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया। घटना के बाद से ही आरोपी परिजन घर में ताला बंद कर फरार है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर राम अशीष यादव ने बताया कि जंगल पचरुखिया निवासी 25 वर्षीय सितारा देवी पत्नी इंद्रजीत मद्घेशिया की लाश गुरुवार को गेहूं के खेत में मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इधर महिला के भाई विनय मद्घेशिया ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर ससुराली उसकी बहन को प्रताडित करते रहते थे। मंगलवार को ससुराली उसकी बहन की हत्या करके शव को गेहूूं के खेत में फेंक दिए। पीड़ित भाई की तहरीर पर पति इंद्रजीत समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी घर में ताला बंद कर फरार है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।