फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शादी रुकवाने के लिए प्रेमिका के भाई के नाम से मांगी थी रंगदारी

शादी रुकवाने के लिए प्रेमिका के भाई के नाम से मांगी थी रंगदारी

Sat, 22 Dec 2018 01:07 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Sat, 22 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
शादी रुकवाने के लिए प्रेमिका के भाई के नाम से मांगी थी रंगदारी
arrest - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
गोरखपुर। प्रेमिका की शादी रुकवाने के लिए उसके भाई के नाम से दो युवकों ने भाजपा नेता से रंगदारी मांगी थी। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रेमी प्रशांत और उसके एक साथी बृजेश को भूमिधर तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस लाइंस में शुक्रवार को एसपी साउथ विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि 16 दिसंबर को सिकरीगंज निवासी भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व विश्व हिंदू महासंघ के मंत्री विंध्याचल आजाद के मोबाइल फोन कर पांच लाख की रंगदारी मांगी गई थी। मामले में मुखबिर की सूचना पर सिकरीगंज थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह और स्वॉट प्रभारी दीपक कुमार ने भूमिधर तिराहे के पास से दो युवकाेें को गिरफ्तार किया। युवकों की पहचान संतकबीर नगर के धनघटा के खड़गपुर निवासी बृजेश यादव और बेलघाट के भभया निवासी प्रशांत मिश्रा के रूप में हुई।
विज्ञापन


एसपी साउथ ने बताया कि प्रशांत बेलघाट की एक युवती से प्रेम करता है। प्रशांत ने बृजेश से युवती के भाई विवेक मिश्रा के नाम से फोन कराकर भाजपा नेता से रंगदारी मांगी ताकि विवेक जेल चला जाए और युवती की शादी टूट जाए। एसपी साउथ ने बताया कि जिस फोन नंबर से रंगदारी मांगी गई वह युवती के नाम से रजिस्टर्ड था। प्रशांत और बृजेश ने इसी नंबर से फोन कर कुछ पुलिस अधिकारियों को भी धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed