फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चौरीचौरा में मारपीट के दौरान युवक को मारी गोली

चौरीचौरा में मारपीट के दौरान युवक को मारी गोली

Fri, 12 Oct 2018 12:19 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 12 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
चौरीचौरा में मारपीट के दौरान युवक को मारी गोली
gun
गोरखपुर। चौरीचौरा के अवधपुर स्टेशन टोला में पुराने विवाद में मारपीट हो गई। इस दौरान युवक के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मामूली मारपीट समझ कर मामले को हल्के में लिया। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में चोट का एक्सरे हुआ तो पैर में गोली फंसी दिखाई दी। उसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

अवधपुर स्टेशन टोला निवासी चंद्रिका (35) बुधवार की भोर सरदारनगर स्टेशन पर गए थे। उनका बेटा लौट रहा था। आरोप है कि उसी दौरान केदार वर्मा और कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। दोनों एक-दूसरे पर डिस्टिलरी में चोरी करने का आरोप लगाते हुए आक्रामक हो गए। मारपीट के दौरान ही किसी ने गोली चला दी, जो चंद्रिका के पैर में लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टर ने चंद्रिका को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पैर में चोट होने की वजह से डॉक्टर ने एक्सरे की सलाह दी। एक्सरे के दौरान ही पैर में गोली धंसे होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed