{"_id":"5bae7656867a551142223af6","slug":"141538160214-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस से प्रोफेसर की कार क्षतिग्रस्त, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस से प्रोफेसर की कार क्षतिग्रस्त, हंगामा
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। हीरापुरी कॉलोनी के गेट के सामने रोडवेज बस की टक्कर से मनोविज्ञान की प्रोफेसर अनुुभूति दुबे की कार क्षतिग्रस्त हो गई। उनके पैर में चोट भी आई। कार के बाद बस चालक ने रिक्शे में टक्कर मारी और फिर चालू गाड़ी को छोड़कर चालक और परिचालक दोनों फरार हो गए। शिक्षकों के हंगामे की सूचना पर पुलिस और रोडवेज के अफसर मौके पर पहुंच गए। रोडवेज अफसरों के कार्रवाई के आश्वासन पर शिक्षक शांत हुए।
शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे प्रोफेसर दुबे कार से कॉलोनी स्थित अपने आवास लौट रही थीं। इसी दौरान गोरखपुर डिपो की एक बस उनकी कार में
टक्कर मारते हुए रिक्शे को चपेट में ले लिया। संयोग अच्छा था कि प्रोफेसर को ज्यादा चोट नहीं आई लेकिन उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक और परिचालक के बस छोड़कर भाग जाने से कॉलोनी से लोग निकल नहीं पा रहे थे। करीब आधे घंटे बाद पुलिस ने बस को हटवाकर आवागमन शुरू कराया।
हादसे की सूचना पर प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी, प्रो. हर्ष कुमार, प्रो. संदीप कुमार, प्रो. शरद मिश्र सहित कई शिक्षक पहुंच गए। रोडवेज के अधिकारी और पुलिस भी पहुंची। मुख्य नियंता प्रो. गोपाल प्रसाद और शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. विनोद सिंह से वार्ता के बाद अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शिक्षकों को शांत कराया। .