फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   खजनी में पल्लेदार की गला दबाकर हत्या

खजनी में पल्लेदार की गला दबाकर हत्या

Sun, 24 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खजनी में पल्लेदार की गला दबाकर हत्या
फोटो.....
विज्ञापन

खजनी में पल्लेदार की हत्या
पत्नी पर रिश्तेदारों के साथ मिलकर वारदात करने का आरोप
आरोपी पत्नी बोली, विवाद में बाद पति ने कर ली खुदकुशी
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
उनवल (गोरखपुर)। खजनी थाना क्षेत्र के सहजुपार गांव में गोविंद (40) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पत्नी ने ही रिश्तेदारों के साथ मिलकर यह वारदात की। हालांकि पत्नी ने मौत की वजह खुदकुशी बताई। उसके मुताबिक झगड़ा होने के बाद पति ने खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पाते ही एसपी दक्षिणी ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, सीओ रचना मिश्रा फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने मृत व्यक्ति की बड़ी बहन की तहरीर पर आरोपी पत्नी और तीन रिश्तेदारों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

गोविंद पल्लेदारी करते थे। शनिवार की सुबह सात बजे के करीब ग्रामीणों की सूचना पर प्रधान ने पुलिस को हत्या की जानकारी दी थी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। गांव के लोगों के मुताबिक मामा वीरेंद्र के पुत्र भीम से गोविंद की पत्नी मीरा के नजदीकी संबंध हो गए थे। इस वजह से अक्सर ही पति-पत्नी में विवाद होता था। बड़ी बहन भोला देवी के मुताबिक इसी विवाद में मीरा ने भीम के साथ मिलकर गोविंद की हत्या कर दी। आरोप के मुताबिक इस जुर्म में मामा और उनका दूसरा बेटा पंकज भी शामिल है। खजनी पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एसपी दक्षिणी ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि हर पहलू पर जांच की जा रही है। गले पर निशान मिला है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed