फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   झुलसे पति की मौत, पत्नी गंभीर

झुलसे पति की मौत, पत्नी गंभीर

Tue, 13 Mar 2018 08:21 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 13 Mar 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
झुलसे पति की मौत, पत्नी गंभीर
मौत - फोटो : file
पादरी बाजार में झुलसे पति की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मंगलवार शाम चार बजे मौत हो गई। वहीं पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोप है कि पारिवारिक कलह से आजिज आकर पत्नी ने पति को चारपाई में बांधकर मिट्टी का तेल उड़ेलने के बाद आग लगा दी थी। जलने के दौरान ही पति ने पत्नी को भी पकड़ लिया था, जिससे वह भी झुलस गई थी।
विज्ञापन


शाहपुर क्षेत्र के भगतपुरवा गांव के रामकलेश पासवान (40) की शादी 15 साल पहले मोतीराम अड्डा के पसियाना टोला के सागर पासवान की बेटी मीना से हुई थी। रामकलेश पादरी बाजार के मानस विहार कॉलोनी में मकान बनवा कर पत्नी और दो बच्चों राजकुमार (14) व रजनीश (10) के साथ रहते थे। दिहाड़ी मजदूरी करने वाले रामकलेश की पत्नी मीना सिलाई, कढ़ाई का काम सीख रही थीं। इसका रामकलेश अक्सर विरोध करते थे। इस पर दोनों के बीच विवाद भी होता था।
विज्ञापन


आरोप है कि सोमवार सुबह विवाद के बाद पत्नी ने पति को चारपाई में बांधकर आग लगा दी थी। चीख सुनकर रामकलेश का बड़ा बेटा राजकुमार (13) और छोटा बेटा रजनीश भागते हुए घर से बाहर निकले। दोनों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद लोगों ने जैसे-तैसे आग बुझाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां मंगलवार को रामकलेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed