{"_id":"598c79234f1c1b2c398b4647","slug":"141502378275-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुसम्ही जंगल में फिर छेड़खानी, मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुसम्ही जंगल में फिर छेड़खानी, मोबाइल लूटा
Updated Thu, 10 Aug 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
कुसम्ही जंगल स्थित बुढ़िया माई मंदिर में दोस्त के साथ दर्शन करने आई युवती के साथ मनबढ़ों ने न सिर्फ छेड़खानी की बल्कि विरोध करने पर युवती की पिटाई कर दो हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। युवती का शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और दो मनबढ़ों को पकड़ लिया। दोनों की पिटाई कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर लूट का केस भी दर्ज कर लिया है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जगदीशपुर प्रतिनिधि के मुताबिक बांसगांव इलाके के चतुरबंदवारी गांव निवासी दीपक शर्मा महिला मित्र के साथ बुढ़िया माई के दर्शन के लिए आए थे। दोनों दर्शन करने के बाद बाइक से लौट रहे थे कि जंगल में दो बाइक पर सवार पांच युवकों ने उन्हें रोक लिया। बाइक रोकते ही मनबढ़ों ने छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने दीपक की पिटाई कर दी। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को एकत्र होता देख मनबढ़ भागने लगेे मगर दो मनबढ़ों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों मनबढ़ और युवती को लेकर थाने आ गई। वहां तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पकड़े गए मनबढ़ों की पहचान खोराबार के कैथवलिया गांव निवासी आसिफ व चौरीचौरा के सोनबरसा निवासी अरविंद के रूप में हुई, जबकि फरार युवकों का नाम विवेक व बिट्टूू बताया गया है। आरोपियों ने अपने एक साथी का नाम नहीं बताया। खोराबार इंस्पेक्टर गिरिजेश तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इनसेट
पहले भी हो चुकी हैं वारदातें
कुसम्ही जंगल में दर्शन के लिए आने वाले जोड़ों के साथ आए दिन छेड़खानी की घटनाएं होती हैं, लेकिन प्रेमी युगल होने की वजह से वह पुलिस में शिकायत नहीं करते। मनबढ़ इसी का फायदा उठाते हैं।
विज्ञापन
इनसेट
अब तक नहीं लगी पुलिस पिकेट
पिछले दिनों हुई वारदातों के बाद वहां पर पुलिस पिकेट लगाने का फैसला हुआ था, लेकिन आज तक इसपर अमल नहीं हुआ। यही वजह है कि आए दिन घटनाएं हो रही हैं और लुटने वाले लोकलज्जा के चलते बिना रिपोर्ट दर्ज कराए चले जाते हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।