{"_id":"597b62774f1c1bbb538b4b44","slug":"141501258359-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोले-भटूरे की दुकान में शराब की बोतलें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छोले-भटूरे की दुकान में शराब की बोतलें
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
दुकान से चेकिंग में आईजी ने शराब बरामद की।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
आईजी मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को नगर निगम के आसपास के दुकानों की चेकिंग की। इस दौरान छोले-भटूरे की दुकान में शराब की खाली बोतलें बरामद होने से वह हैरान रह गए। हालांकि उन्होंने ग्राहकों को शराब न पिलाने की सख्त हिदायत देकर दुकानदार को छोड़ दिया। आईजी ने कई अन्य दुकानों की भी जांच की और पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने का आदेश दिया।
शिक्षामित्रों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा की गई तैयारी का जायजा लेनेे के लिए आईजी नगर निगम के आसपास चेकिंग कर रहे थे। निरीक्षण करने के बाद वह टाउनहाल स्थित पेट्रोल पंप के पास दुकान में चले गए। चेकिंग के दौरान दुकान से शराब की कई खाली बोतलें मिलीं। पहले तो पूछताछ में दुकानदार ने शराब न पिलाने की बात कही, लेकिन बोतल बरामद होने पर उसने चुप्पी साध ली। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया, लेकिन बाद में आईजी ने चेतावनी देकर छोड दिया।