फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मंदिर में झोला बैग नहीं ले जा सकेंगे श्रद्वालु

मंदिर में झोला बैग नहीं ले जा सकेंगे श्रद्वालु

Tue, 18 Jul 2017 01:47 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
मंदिर में झोला बैग नहीं ले जा सकेंगे श्रद्वालु

विज्ञापन
गोरखपुर। विधानसभा में विस्फोटक मिलने के बाद गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने नया खाका तैयार किया है। अब कोई भी श्रद्धालु बैग लेकर प्रवेश नहीं पा सकेगा। संतों की समाधिस्थल और भीम सरोवर के पास विशेष चेकिंग होगी। सुरक्षा घेरा अभेद रखने के लिए अधिकारी कोई कोताही बरतने के मूड में नहीं है। प्रवेश द्वारों पर चौकसी और बढ़ा दी गई है।

सोमवार को डीएम राजीव रौतेला, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने सुरक्षा खाका को लेकर मंदिर प्रशासन के साथ बैठक की, जिसके बाद नए प्लान के तहत सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। मंगलवार से इसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा। एक घंटे तक चली बैठक के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने चप्पे-चप्पे की निगरानी की। मंदिर में बिना चेकिंग किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। मेटल डिटेक्टर के साथ सघन चेकिंग होगी। योगी के सीएम बनने के बाद ऐसी सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई थी, मगर बाद में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इसमें थोड़ी रियायत बरती जाने लगी थी, जो अब खत्म कर दी गई है। बैग और झोला अब मंदिर परिसर में नहीं जाएगा। उसे श्रद्धालुओं को बाहर ही रखना होगा। रविवार को सीओ गोरखनाथ ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था और लापरवाह पुलिसकर्मियों को फटकार भी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed