{"_id":"5cbf5831bdec22144d7e306e","slug":"131556043825-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौक पूरा करने को लूट करने वाले तीन गिरफ्तार, 9 मोबाइल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शौक पूरा करने को लूट करने वाले तीन गिरफ्तार, 9 मोबाइल बरामद
Wed, 24 Apr 2019 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
hathkadi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। शाहपुर पुलिस ने बिछिया ओवरब्रिज के पास से तीन युवकों को गिरफ्तार करके लूट के नौ मोबाइल फोन को बरामद किया। पूछताछ में तीनों के कुछ अन्य साथियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। उसके अलावा तीनों के पास से बाइक, स्कूटी और तमंचा भी बरामद हुआ है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शौक पूरा करने के लिए वे लोगों से मोबाइल फोन लूटकर उनको सस्ते दामों में बेच देते थे।
पुलिस लाइंस में एसपी क्राइम अशोक कुमार वर्मा और सीओ क्राइम प्रवीण सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि शहर में राह चलते लोगों से मोबाइल फोन लूट की घटनाएं बढ़ने के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच को पर्दाफाश करने के लिए लगाया गया था। पुलिस को मुखबिर ने बिछिया ओवरब्रिज के पास तीन संदिग्ध युवकों के आने की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर जाकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों पेंट पालिश का काम करते हैं। सीओ प्रवीण सिंह ने बताया कि पूछताछ में इनके तीन अन्य साथियों के भी नाम सामने आए हैं। उन तीनों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान शाहपुर के बिछिया निवासी मनीष चौधरी, प्रियांशु यादव, राहुल राय के रूप में हुई।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में एसपी क्राइम अशोक कुमार वर्मा और सीओ क्राइम प्रवीण सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि शहर में राह चलते लोगों से मोबाइल फोन लूट की घटनाएं बढ़ने के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच को पर्दाफाश करने के लिए लगाया गया था। पुलिस को मुखबिर ने बिछिया ओवरब्रिज के पास तीन संदिग्ध युवकों के आने की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर जाकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों पेंट पालिश का काम करते हैं। सीओ प्रवीण सिंह ने बताया कि पूछताछ में इनके तीन अन्य साथियों के भी नाम सामने आए हैं। उन तीनों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान शाहपुर के बिछिया निवासी मनीष चौधरी, प्रियांशु यादव, राहुल राय के रूप में हुई।
विज्ञापन
नंबर प्लेट बदलकर करते थे अपराध
तीनों युवक वारदात के बाद ही बाइक के नंबर प्लेट को बदल दिया करते थे। इस वजह से तीनों पुलिस की पकड़ में नहीं आ पा रहे थे और आए दिन वारदात कर रहे थे।नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।