फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   वृद्धा की हत्या, घर में मिला शव

वृद्धा की हत्या, घर में मिला शव

Sat, 30 Mar 2019 12:28 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: ajay Kumar Updated Sat, 30 Mar 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
वृद्धा की हत्या, घर में मिला शव
dead body
भटहट (गुलरिहा)। गुलरिहा इलाके के बनगाई के मदरहवा टोले में सोनमती देवी (60) का शव घर में चारपाई पर मिला। छोटे बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वृद्धा के गले पर काला निशान था। बेटी किसमती की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जायदाद के लिए गला दबाकर हत्या की गई है। सोनमती के बेटों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। पूछताछ करके जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


सोनमती बृहस्पतिवार की रात नौ बजे खाना खाकर बरामदे में सोई थीं। शुक्रवार की सुबह सात बजे तक वह नहीं उठीं तो छोटे बेटे रोहित को चिंता हुई। पास जाकर देखा तो उसकी मां की मौत हो चुकी थी। रोहित ने गुलरिहा पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस को दी गई तहरीर में किसी पर हत्या का आरोप नहीं लगाया गया है। रोहित से पूछताछ के बाद पुलिस ने कहा कि हत्या में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस की माने तो सोनमती के बड़े बेटे से पूछताछ हो सकती है।
विज्ञापन

रात में बेटों में हुआ था झगड़ा

सोनमती के पति रामरतन का देहांत हो चुका है। वह दो बेटे और एक बेटी की मां थीं। बड़ा बेटा राज कुमार है तो छोटा रोहित। बेटी किसमती की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों के मुताबिक बृहस्पतिवार की शाम राज कुमार और रोहित ने में झगड़ा हुआ था। इसके बाद राज कुमार अपने ससुराल जंगल डुमरी तेतरिया टोला चला गया था जो कि गांव से कुछ दूरी पर है। पिता के देहांत के बाद राज कुमार ने अपने हिस्से की सारी जमीन बेच दी थी। कुछ जमीन रोहित ने भी बेची थी। खर्च चलाने के लिए सोनमती ने अपने नाम से टाटा मैजिक गाड़ी फाइनेंस कराई थी, जिसे राज कुमार चलाता था। गाड़ी चलती जरूर थी, लेकिन उससे खर्च नहीं निकल पाता था। ऋण चुकाना मुश्किल हो गया था। आए दिन फाइनेंस कंपनी के लोग परेशान करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed