{"_id":"5c3a3891bdec2273382ca70d","slug":"131547319441-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल सटाकर किराना व्यापारी से 60 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्टल सटाकर किराना व्यापारी से 60 हजार लूटे
Sun, 13 Jan 2019 12:27 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलीपार (गोरखपुर)। बेलीपार के महाबीर छपरा चौराहे पर स्थित किराने की दुकान में घुसे दो बदमाशों ने दुकान मालिक को पिस्टल सटाकर 60 हजार रुपये लूट लिया। डरे सहमे व्यापारी ने थोड़ी देर बाद पुलिस को लूट की जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। शिव प्रकाश मौर्या की चौराहे पर होलसेल किराने की दुकान है।
शुक्रवार की रात दस बजे के करीब वह दुकान बंद कर रहे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाश आ गए और फिर पिस्टल सटाकर दुकान का शटर खुलवा दिया। बदमाश गल्ले और उनकी जेब में रखे 60 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शनिवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। सीओ बांसगांव ने बताया कि जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।