फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, मारपीट

घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, मारपीट

Sun, 11 Nov 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Sun, 11 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, मारपीट
पिपराइच। मनबढ़ों ने शनिवार की रात घर में घुसकर महिला के साथ न सिर्फ छेड़खानी की बल्कि विरोध करने पर महिला और उसके घरवालों के साथ मारपीट भी की। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर मनबढ़ फरार हो गए। पुलिस तहरीर के आधार पर छेड़खानी और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर जितेंद्र, संतोष, बजरंगी और रामलखन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला के मुताबिक शनिवार की रात चारों मनबढ़ अचानक घर में घुस गए और छेड़खानी शुरू कर दी। उस समय परिवार के लोग मकान के दूसरे हिस्से में थे। शोर मचाने पर घरवाले पहुंचे, लेकिन मनबढ़ों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब तक आसपास के लोग वहां पहुंचते, तब तक मनबढ़ फरार हो गए।
विज्ञापन

प्रधान समेत तीन पर छेड़खानी का केस 

खोराबार। पुलिस ने केवटलिया के ग्राम प्रधान राकेश पासवान और उनके दो साथियों के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई तरकुलही गांव के प्रधान राजू कन्नौजिया की तहरीर पर की गई है। इससे पहले शनिवार को राकेश ने राजू, राजीव, सूरज और श्रीप्रकाश पर मारपीट और एससी एसटी में केस दर्ज कराया था। राजू ने तहरीर में पुलिस को बताया है कि बुधवार को उनके घर के सामने एक किराने की दुकान पर केवटलिया के प्रधान राकेश अपने दो साथियों के साथ पहुंचे। दुकान पर कक्षा सात में पढ़ने वाली एक किशोरी भी सामान लेने आई थी। इस दौरान राकेश और उनके साथियों ने किशोरी से छेड़खानी की और उसे अपनी गाड़ी पर जबरन बैठा कर ले जाने लगे। किशोरी के शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे और राकेश को पकड़ लिया। बाद में लोगों ने समझाकर छोड़ दिया। आरोप है कि इसके बाद बृहस्पतिवार को राकेश और उनके साथियों ने रास्ते में घेर कर राजू के बेटे अनुज की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed