किन्नर प्रेमा के घर लाखों की चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथी के घर चोरी की खबर पाते ही काफी संख्या में किन्नर एकत्र होने लगे थे। किन्नरों ने रकम ओर गहनों की बरामदगी कर मामले का जल्द पर्दाफाश की मांग की।
जंगल मातादीन निवासी प्रेमा के मुताबिक उनके पास दो मकान है। नए मकान में पिछले कुछ दिनों से कोई रहता नहीं है। दो जुलाई को मकान में जाने पर सब कुछ ठीक दिखा। उसके बाद मकान में जाने पर अंदर के सभी कमरों के ताले टूटे हुए दिखे।
प्रेमा के मुताबिक सोने की चेन, अंगूठी, बॉली, टप्स, चांदी की पायल, एक लाख रुपये नकद और सीसी टीवी कैमरे का डीवीआर चोर चुरा ले गए। चोरी ग्यारह जुलाई को हुई थी, लेकिन किन्नर समुदाय के जुटने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।