{"_id":"596d1b634f1c1bcc5d8b4882","slug":"131500322659-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौसड़ चौकी पथराव का फॉलोअप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौसड़ चौकी पथराव का फॉलोअप
Updated Tue, 18 Jul 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
जहरीली कच्ची शराब से युवक की मौत का आरोप लगाकर हाइवे जाम करने और नौसड़ पुलिस चौकी पर पथराव करने के मामले आरोपी छपिया गांव के प्रधान को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। वहीं फरार आरोपियों के रिश्तेदारों के घर भी पुलिस ने दबिश दी। हालांकि सोमवार को पुलिस के हत्थे आरोपी नहीं चढ़े। इस मामले में 17 आरोपियों को पुलिस ने पहले ही जेल भेजा है।
छपिया के रामू भारती की मौत शनिवार को नौसड़ चौकी के पीछे बहरामपुर में हुई थी। घरवालों के साथ काफी संख्या में लोगों ने मौत की वजह कच्ची जहरीली शराब को बताकर जमकर हंगामा किया था। इसमें कुछ पुलिस वाले और राहगीर भी घायल हो गए थे। रविवार को पुलिस की मौजूदगी में रामू का दाह संस्कार कर दिया गया। मौत की वजह पोस्टमार्टम में स्पष्ट नहीं हो सकी थी जिसके बाद डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रख लिया। एसपी सिटी विनय सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छोपमारी की जा रही है जल्द ही सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
सपा नेता ने फर्जी फंसाने का लगाया आरोप
गोरखपुर। घटना में आरोपी बने सपा नेता नगीना साहनी ने डीआईजी को पत्र लिखकर खुद को बेकसूर बताया है। इस मामले को लेकर उन्होंने बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के अध्यक्ष अभिमन्यु पांडेय व मंत्री प्रियानंद सिंह को पत्रक भी दिया। पत्र के जरिये सपा नेता ने कहा है कि वह विधि व्यवसाय से जुड़े हैं। बहरामपुर दक्षिणी गांव के रहने वाले हैं। घटना के दिन मौत की सूचना पर मौके पर गए थे। मरने वाले के मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। उन्होंने तिवारीपुर पुलिस को सूचना दी। तिवारीपुर के दारोगा के अनुरोध पर शव के लिए कफन मंगाकर एक बैठक में शामिल होने चला गया। जब जाम लगा तब भी वे नहीं थे, पुलिस उनके मोबाइल लोकेशन से जांच कर सकती है। बताते चलें, मामले में सपा नेता पर पब्लिक को भ्रामक सूचना देकर भड़काने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि सपा नेता ने मौके पर पहुंच कर लोगों को भड़काया था, जिसके बाद पब्लिक ने शव को चौकी के सामने रहकर जाम लगा दिया।