{"_id":"5c802180bdec2213e648de67","slug":"121551901056-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरीचौरा में युवती की गला काटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौरीचौरा में युवती की गला काटकर हत्या
Thu, 07 Mar 2019 01:07 AM IST
ajay Kumar
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरीचौरा (गोरखपुर)। चौरीचौरा के बाल बुजुर्ग गांव के कर्मा टोले के पास खेत में बुधवार की सुबह एक युवती की गला काटकर हत्या कर फेंकी गई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवती का शव पाए जाने की सूचना पाते ही सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आसपास के गांवों के लोग भी पहुंचे, जिनसे पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव से चंद कदम की दूरी पर ही उसका दुपट्टा भी मिला है। पास में ही बागीचे में तीन गिलास और शराब की खाली बोतल मिली है।
बुधवार की सुबह खेतों की तरफ काम करने लोग गए थे। इसी दौरान एक खेत में युवती की लाश ग्रामीणों ने देखी। शव पाए जाने की खबर पाते ही आसपास के गांव के लोग भी एकत्र हो गए। ग्रामीण की सूचना पर इंस्पेक्टर नीरज राय भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार किशोरी ने मटमैले रंग का जींस और लाल रंग में चेकदार कुर्ती पहन रखी थी। उसके लाल नेल पॉलिश लगी थी और बाएं पैर की एक उंगुली में बिछुआ भी था। शव से तकरीबन 15 कदम पर काले रंग का दुपट्टा पड़ा था जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।