{"_id":"5a6a0db44f1c1ba0268b6693","slug":"121516899764-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड फौजी से लूटकर भाग रहे बदमाशों को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड फौजी से लूटकर भाग रहे बदमाशों को पकड़ा
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहसी युवकों ने लुटेरों को दौड़ाकर पकड़ा
रिटायर्ड फौजी से 49 हजार रुपये लूटकर भाग रहे थे दो बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पंजाब नेशनल बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर घर जा रहे रिटायर्ड फौजी को लूटकर भाग रहे बदमाशों को दो साहसी युवकों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। लोगों ने बदमाशों की जमकर पिटाई की और लूट के रुपये भी ले लिए। बाद में बदमाशों और रुपये पुलिस को सौंप दिए। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
कुशीनगर निवासी रिटायर्ड फौजी अब्बास अली (65 वर्ष) नंदानगर के शमशेर मोहल्ले में रहते हैं। बुधवार को वह पंजाब नेशनल बैंक की नंदानगर शाखा से 49 हजार रुपये निकालकर साइकिल से घर जा रहे थे। घर के पास पहुंचकर वह साइकिल खड़ी ही कर रहे थे कि इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंच गए। पीछे बैठे बदमाश ने उनके हाथ से रुपये भरा बैग छीना और दोनों भागने लगे। फौजी ने पीछा कर बदमाश को पकड़ लिया लेकिन वे खुद को छुड़ाकर भागने लगे। फौजी के शोर मचाने पर वहां मौजूद विनय निषाद और गुड्ड सिंह ने ईंट, पत्थर चलाना शुरू कर दिया। यही नहीं, दोनों युवकों ने दौड़ाकर बदमाशों को पकड़ लिया। तब तक आसपास मौजूद लोग भी जुट गए। उन्होंने बदमाशों की जमकर पिटाई की और सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे झरना टोला के चौकी प्रभारी राजाराम द्विवेदी को सौंप दिया। तलाशी में बदमाशों के पास लूट की रकम के अलावा पांच हजार रुपये और मिले। प्रारंभिक जांच में बाइक पर दर्ज नंबर भी फर्जी मिला है। आशंका है कि बाइक चोरी की है। पुलिस को लूट की कुछ अन्य घटनाओं के भी पर्दाफाश की उम्मीद है।