फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी

व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी

Thu, 02 Nov 2017 09:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Nov 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी
क्राइम

विज्ञापन
खजनी (गोरखपुर)।
जनरल स्टोर के मालिक देवनाथ कसौधन से मोबाइल फोन पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे देवनाथ के मोबाइल पर आजमगढ़ जेल में बंद कुख्यात अपराधी अमरजीत यादव के नाम से फोन आया था। रंगदारी का फोन आने से घबराए देवनाथ ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। देवनाथ की ओर से दिए गए मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी यह साफ नहीं हो सका है कि फोन जेल से आया है या फिर किसी ने उसके नाम का किसी ने इस्तेमाल किया है।


खजनी के रामपुर पांडेय गांव निवासी देवनाथ कसौधन की गांव में ही जनरल स्टोर है। बृहस्पतिवार की दोपहर वह दुकान का सामान लेने के लिए गीडा जा रहे थे। देवनाथ के मुताबिक उनके मोबाइल फोन पर एक अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद का नाम अमरजीत यादव बताया और पांच लाख रुपये का इंतजाम दो दिन में कर लेने को कहा। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद घबराए देवनाथ ने तत्काल खजनी पुलिस को पूरी बात बताई। इसी बीच जानकारी पर एसएसपी ने मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर जांच का आदेश दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि फोन कहां से आया और किसने किया है। हालांकि बाद में पुलिस के बुलाने पर देर शाम तक व्यापारी थाने नहीं पहुंचे थे। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि व्यापारी से पांच लाख की रंगदारी मांगे जाने की जानकारी हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed