{"_id":"59e0d9e04f1c1b8d698b59c0","slug":"121507908064-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ पर हत्या के प्रयास का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ पर हत्या के प्रयास का केस
Updated Fri, 13 Oct 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उनवल। खजनी के सिहोपार गांव में जमीन के लिए दो पक्षों में मारपीट हो गई। घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
सहोपार निवासी रवि सैनी और गंगाशरण के बीच जमीन के लिए लंबे समय से विवाद चल रहा है। गुरुवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि रवि के दरवाजे पर चढ़कर हथियारों से लैस लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। विरोध करने पर घर में तोड़फोड़ की गई। शोर सुनकर गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। दूसरे से भी लोगों के घायल होने की सूचना है। खजनी पुलिस जांच कर रही हैं।