{"_id":"59ad806e4f1c1b4d738b5159","slug":"121504542830-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील संदेश भेजने पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्लील संदेश भेजने पर केस
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
पिपराइच इलाके में पति के मोबाइल पर पत्नी के बारे में अश्लील संदेश, फोटो व वीडियो भेजने वालों पर कार्रवाई की गई है। पत्नी की शिकायत पर उसके मायके के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ स्त्री लज्जा भंग करने, आईटी एक्ट के धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। महिला ने युवकों पर शादी में दरार डालने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि युवकों का प्रयास उसके पति को तलाक के लिए उकसाने का था।
पिपराइच प्रतिनिधि के मुताबिक महिला की शादी के बाद 20 मार्च से उसके पति के मोबाइल पर अश्लील संदेश आने लगे। पहले तो वह कुछ समझ नहीं पाए। फिर युवकों ने महिला के बारे में उलटी सीधी बातें लिखीं तो इसकी जानकारी पति ने अपनी पत्नी को दी। जांच पड़ताल में पता चला कि संदेश भेजने वाले तीनों युवक उसके मायके के ही हैं। परेशान महिला ने मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर आनलॉइन शिकायत की। वहां से गोरखपुर पुलिस को मामले की छानबीन कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। छानबीन में शिकायत सही पाए जाने पर महिला से तहरीर लेकर पिपराइच पुलिस ने कुशीनगर जिले के घौरा गांव निवासी मुस्ताक अली, मुबारक खान और बीरू के खिलाफ खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।