फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चार लुटेरे गिरफ्तार, तीन घटनाओं का पर्दाफाश

चार लुटेरे गिरफ्तार, तीन घटनाओं का पर्दाफाश

Wed, 30 Aug 2017 08:59 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
चार लुटेरे गिरफ्तार, तीन घटनाओं का पर्दाफाश

विज्ञापन
गोरखपुर।
चौरीचौरा पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने शातिर बदमाश कैलाश ढाढ़ी गैंग के चार लुटेरों को गिरफ्तार कर तीन घटनाओं का पर्दाफाश किया। पकड़े गए बदमाशों के पास से घटना में प्रयुक्त दो तमंचे, चार कारतूस, लूटे गए गहने व सामान बरामद हुए है। पूछताछ में पता चला है कि इन्हीं बदमाशों ने कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र में 17 अगस्त को दस लाख रुपये की लूट की थी। बेलघाट और चौरीचौरा इलाके में भी हुई लूट को स्वीकार किया है।

पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर एसपी नार्थ गणेश साहा ने घटना का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान पनियरा महराजगंज के रामनगर टोला होडऱ निवासी सुखदेव व प्रदीप चौहान तथा गोरखपुर के बांसगांव थाना अंतर्गत मंझरिया निवासी धर्मवीर उर्फ वीर तथा कैंपियरगंज के सरपतहा, पहलवान टोला निवासी रामकेर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि चौरीचौरा पुलिस ने फुटहवा इनार तिराहे से बुधवार को सुबह साढ़े छह बजे गिरफ्तार किया। क्राइम ब्रांच और चौरीचौरा टीम कैलाश ढाढ़ी गैंग से जुड़े बदमाशों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को सुबह गैंग के चार बदमाशों के फुटहवा इनार तिराहे पर मौजूद होने की सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बदमाश सुखदेव के इशारे पर काम करते थे। सुखदेव, शातिर बदमाश कैलाश ढाढ़ी से जुड़ा है। चारों बदमाश राह चलते लूट की वारदातों को अंजाम दे देते थे। 17 अगस्त को सुबह उन्होंने गोरखपुर के बेलघाट क्षेत्र में लूटी की थी और शाम को कुशीनगर के अहिरौली क्षेत्र में दस लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। गैंग सरगना सुखदेव इंटर तक पढ़ा है। प्रदीप चौहान और रामकेर ने हाई स्कूल तक की पढ़ाई की है जबकि धर्मवीर ने बीए तक की पढ़ाई की है। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो किलो 284 ग्राम चांदी की पायल, 277 ग्राम बिछिया, चांदी की 47 अंगूठी, सोने की एक अंगूठी, सोने की एक नथुनी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed