{"_id":"598c7dd64f1c1bf8248b4af8","slug":"121502379478-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की रंजिश में मारपीट के बाद फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन की रंजिश में मारपीट के बाद फायरिंग
Updated Thu, 10 Aug 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। चिलुआताल इलाके के शेरपुर चमराह गांव में जमीन की रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। विवाद के दौरान एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
डोहरिया प्रतिनिधि के अनुसार शेरपुर चमराह गांव के निवासी फूलदेव यादव गांव में रहते हैं। उनकी जमीन को लेकर पड़ोसी अश्वनी सिंह एवं भोला सिंह से पुरानी रंजिश चल रही है। गुुरुवार की शाम सात बजे फूलदेव यादव और अश्वनी सिंह के बीच इसी मुद्दे पर विवाद हो गया। दूसरे पक्ष के लोग मकान निर्माण का विरोध कर रहे थे। आरोप है कि मारपीट के बाद अश्वनी और भोला सिंह ने असलहे से फूलदेव पर फायर कर दिया । हालांकि गोली किसी को लगी नहीं। पीड़ित ने फायरिंग की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को असलहे केे साथ गिरफ्तार किया। गांव में गोलबंदी से दहशत का माहौल है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं। एसओ चिलुुआताल का कहना है कि जांच चल रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।