फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   12.69 lakhs are transfered from an NRI's account

गोरखपुर के बैंक खाते में ट्रांसफर किए एनआरआई के 12.69 लाख

Thu, 17 Nov 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 17 Nov 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
12.69 lakhs are transfered from an NRI's account
रुपये
अमेरिका में रह रहे भारतीय गुरमीत सिंह पूजी के खाते से जालसाजों ने 19,500 डॉलर (12.69 लाख 216 रुपये) उड़ा लिए। रकम गोरखपुर के दीप ऑटोमोबाइल के खाते में ट्रांसफर की गई है। गुरमीत ने इस संबंध में दिल्ली के अमर कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। दिल्ली पुलिस ने विवेचना के लिए केस गोरखपुर पुलिस को ट्रांसफर किया है।
विज्ञापन


दिल्ली के संतनगर कॉलोनी, ईस्ट कैलाशपुरी के गुरमीत सिंह पूजी अमेरिका में रहते हैं। उन्होंने दिल्ली पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि जालसाजों ने पहले 29 अक्टूबर 2016 को उनका ईमेल हैक किया। फिर मेल आईडी की मदद से उनका खाता हैक  कर लिया और उसमें से 19,500 डॉलर गोरखपुर के दीप ऑटोमोबाइल के खाते में ट्रांसफर कर लिया। यह खाता गोरखपुर के अलीनगर स्थित एसबीआई में है। इसका पता उन्हें एक नवंबर को चला। उस समय वह दिल्ली में थे।
विज्ञापन


खाते से रकम निकाले जाने की अपने स्तर पर छानबीन करने के बाद पांच नवंबर को उन्होंने अमर कॉलोनी थाने में तहरीर दी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दीप ऑटोमोबाइल के खिलाफ  जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर लिया। जालसाजी की घटना के तार गोरखपुर से जुड़े होने की वजह से दिल्ली पुलिस ने विवेचना के लिए मुकदमे के कागजात गोरखपुर भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed