{"_id":"5baa835b867a557ebd6880fd","slug":"11537901403-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई का जालसाज गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेन्नई का जालसाज गिरफ्तार, जेल भेजा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
कपूरथला में महिला के साथ पर्स स्नैचिंग
- फोटो : डेमो फोटो
गोरखपुर। सिनेमा रोड पर गाड़ी से बैग निकालकर भाग रहे चेन्नई के जालसाज को ट्रांसपोर्टर ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान चेन्नई निवासी आनंद राज के रूप में हुई है। दूसरा आरोपी कार्तिक भागने में कामयाब हो गया। जालसाजी कर चोरी करने का केस दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसपी सिटी विनय सिंह ने बताया कि मोहद्दीपुर में श्री टाकीज के पास रहने वाले ट्रांसपोर्टर राजबहादुर यादव सोमवार दोपहर किसी काम से सिनेमा रोड गए थे। एक दुकान के सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर नीचे उतर रहे थे। इसी बीच पहुंचे एक जालसाज ने उनके रुपये गिरने की बात कही। उनके पीछे मुड़ते ही दूसरी तरफ खड़े एक और जालसाज ने गाड़ी का दरवाजा खोलकर पीछे की सीट पर रखा बैग निकाल लिया। राजबहादुर ने लोगों की मदद से जालसाजों को दौड़ाया और एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में दोनों की पहचान चेन्नई, तिरचिरापल्ली रामजानकी नगर निवासी आनंद राज रूप में हुई है। राजबहादुर के बैग में 15 हजार रुपये और जरूरी कागजात थे जो मिल गए हैं।