फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दो आरोपी गिरफ्तार, आज से खुलेगा स्कूल

दो आरोपी गिरफ्तार, आज से खुलेगा स्कूल

Mon, 24 Sep 2018 01:36 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Mon, 24 Sep 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार, आज से खुलेगा स्कूल
सहजनवां/घघसरा (गोरखपुर)। छात्राओं के साथ छेड़खानी और विरोध करने पर लिपिक से मारपीट कर शिक्षकों को धमकी देने के बाद प्रधानाचार्य की ओर से विद्यालय को बंद करने का नोटिस चस्पा करने के मामले को जब अधिकारियों ने गंभीरता से लिया तो पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी। नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की। इस कार्रवाई के बाद प्रबंधक शिव नारायण दुबे ने सोमवार को विद्यालय को खोलने का निर्णय लिया है। विद्यालय के आसपास पुलिस को मुस्तैद किया जाएगा। उधर, पुलिस की जांच में सामने आया है कि छेड़खानी की बात गलत है, मामला मारपीट का है।
विज्ञापन


सहजनवां के तिलौरा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैलाश चौबे ने थाने में शिकायत की थी और स्कूल बंद करने का फैसला लिया था। शनिवार को बोर्ड पर नोटिस चस्पा होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अफसर भी बेचैन हो गए। एसएसपी ने एसपी नार्थ रोहित सिंह को पूरे प्रकरण की जांच सौंपते हुए मौके पर भेजा था। एसपी नार्थ के पहुंचने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा गया।
विज्ञापन

यह है मामला

प्रधानाचार्य कैलाश चौबे ने सात सितंबर को सहजनवां थाने में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। बृहस्पतिवार को 11वीं की एक छात्रा के साथ छेड़खानी का भी मामला सामने आया। छात्रा ने स्कूल पहुंच कर प्रधानाचार्य से शिकायत की। प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने स्कूल में ही पढ़ने वाले आरोपी छात्रों को बुलाकर समझाने की कोशिश की तो वे मारपीट पर उतारू हो गए थे। छुट्टी के बाद घर जा रहे स्कूल के शिक्षक बृजेंद्र कुमार मिश्र और रामअशीष चौरसिया को घघसरा बाजार में धमकी भी दी गई। शुक्रवार को स्कूल में तैनात मानदेय लिपिक अमित कुमार दुबे किसी काम से बनौली से लौट रहे थे। मनबढ़ों ने रास्ते में उन्हें घेरकर पीट दिया था। पुलिस ने इस मामले में नीरज और वीरेंद्र नामक दो युवकों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में नहीं है छेड़खानी की शिकायत

एसएसपी ने बताया कि तहरीर में छेड़खानी का जिक्र नहीं किया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। हालांकि स्कूल प्रबंधन का कहना है कि वह किसी छात्रा का नाम सामने लाकर उसे बदनाम नहीं करना चाहते हैं, इस लिए छेड़खानी का जिक्र नहीं किया गया था।

छेड़खानी नहीं, मारपीट हुई थी, आरोपी भी हैं घायल

पुलिस की जांच में कुछ और तथ्य सामने आया है। आरोपी नीरज और वीरेंद्र ने पुलिस को जानकारी दी कि सात सितंबर को खड़आपार पुलिया के पास स्कूल के कुछ छात्र आपस में झगड़ा कर रहे थे। वे भी रुक गए। उसी बीच स्कूल के शिक्षक अनिल दुबे अपने बेटे अंशू के साथ पहुंच गए। अंशू विद्यालय में मानदेय पर लिपिक हैं। उन्होंने भी मामला पूछा और फिर गुस्साए पिता-पुत्र (अनिल और अंशू) ने नीरज को पीट दिया। 21 सितंबर को शाहपुर में अमित ने वीरेंद्र को पीट दिया। उसके अलावा अजीत उर्फ रिंकू, अनिल कुमार दुबे, मानदेय शिक्षक विजेंद्र और रामअशीष चौरसिया आदि ने मिलकर नीरज और वीरेंद्र को पीटा। इससे नीरज का हाथ टूट गया और पैर में भी गंभीर चोट आई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed