{"_id":"5aba61854f1c1b53408b5327","slug":"11522164101-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर पवन सिंह की संपत्तियां जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर पवन सिंह की संपत्तियां जब्त
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 27 Mar 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिस्ट्रीशीटर पवन सिंह, उसके भाई अमित सिंह का मकान, भूखंड और चार गाड़ियां जब्त कर ली गईं हैं। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर विस्तृत रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। पुलिस की ओर से एक रिपोर्ट रजिस्ट्री ऑफिस भी भेजी जाएगी ताकि भविष्य में वे अपनी संपत्तियों को बेच न सकें। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप हैं।
तारामंडल निवासी एसएन सिंह की रकम हड़पने के बाद पुलिस की नजर में आए पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। पुलिस ने अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार कर पवन को जेल भेजा था। बाद में वह जमानत पर रिहा हो गया। इसी बीच पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगेस्टर की रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी थी। डीएम ने पवन सिंह, उसके भाई अमित सिंह, दोस्त सौरभ पांडेय समेत चार लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर की संस्तुति कर दी थी। इसके बाद से ही पवन सिंह, अमित सिंह व उसके साथी जेल में है।
इसी बीच डीएम ने पुलिस को पवन की अपराध से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया। मंगलवार की सुबह प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने गोरखनाथ स्थित पवन के मकान, फोरलेन स्थित जमीन और चार लग्जरी गाड़ियों को जब्त कर लिया। एसपी सिटी विनय सिंह ने बताया कि डीएम के आदेश पर गैंगेस्टर के आरोपी पवन, अमित की संपत्ति को जब्त किया गया है। गैंगेस्टर में वांछित अन्य आरोपियों के संपत्ति को भी जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।