फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कर्ज में डूबे युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

कर्ज में डूबे युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

Fri, 06 Oct 2017 01:35 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
कर्ज में डूबे युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
सहजनवां (गोरखपुर)।
कर्ज में डूबे विकास (24) ने फंदे से लटककर जान दे दी। लेखपाल की नौकरी दिलाने के नाम पर उसने कर्ज पर चार लाख रुपये लेकर क्षेत्र के ही एक शख्स को दिए थे। विकास को न तो नौकरी मिली और न ही रुपये वापस मिल रहे थे। इससे परेशान विकास डिप्रेशन में चला गया था। इस बीच बृहस्पतिवार को घर में फंदे से लटकी उसकी लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वार्ड नंबर आठ निवासी प्रेमचंद्र गुप्ता का बेटा विकास बेरोजगार था। साल 2016 में उसने लेखपाल भर्ती के लिए एक व्यक्ति के झांसे में आकर उसे चार लाख रुपये दिए थे। ये रुपये उसने उधार लिए थे। रुपये फंसने के बाद उसने पुलिस में भी शिकायत की थी लेकिन रुपया लेने वाला फरार हो गया। इससे वह बेहद परेशान था। इधर, बृहस्पतिवार को उसके घर वाले रिश्तेदारी में चले गए थे। इसी दौरान विकास ने फांसी लगा ली। रात साढ़े आठ बजे के करीब एक सब्जी विक्रेता उसके घर के बाहर अपना सामान रखने गया तो अंदर उसे फंदे से लटकी लाश दिखाई दी। शव देखते ही वह शोर मचाने लगा। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को तलाशी के दौरान उसकी जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें मम्मी-पापा माफ कर देना ही लिखा है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed