फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ग्रामीणों ने बाइक चोर पकड़ा, पुलिस ने छोड़ा

ग्रामीणों ने बाइक चोर पकड़ा, पुलिस ने छोड़ा

Mon, 25 Sep 2017 01:39 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बाइक चोर पकड़ा, पुलिस ने छोड़ा

विज्ञापन
गोरखपुर।
खुद बाइक चोरों को पकड़ पाने में नाकाम पुलिस ने ग्रामीणों के पकड़े चोर को पुलिस चौकी से छोड़ दिया। शनिवार की रात में चोर को रंगेहाथ पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा था। चौकी में पूछताछ के दौरान आजमगढ़ के रहने वाले युवक ने चोरी किए जाने की बात कबूल भी कर ली थी। लेकिन पुलिस घटनाओं के खुलासे की जगह चोर को ही छोड़ दिया। पुलिस की कार्यप्रणाली से इलाके के लोगों में आक्रोश है।
अपराध पर अंकुश लगाने और घटनाओं के पर्दाफाश को लेकर एक ओर जिले के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज अभियान चला रहे हैं। वहीं पुलिस वाले ही अभियान का पलीता लगाने का काम कर रहे हैं। चोर को जेल भेजने की जगह चौकी से छोड़ देने की घटना कौड़ीराम में कोई नई नहीं है। इसके पहले भी मोबाइल फोन चोर को चौकी से छोड़ने का कारनामा कौड़ीराम पुलिस कर चुकी है। कौड़ीराम प्रतिनिधि के मुताबिक शनिवार की रात गोला रोड पर स्थित एक कारोबारी की बाइक चोरी करते समय कस्बे के लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। धुनाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। चौकी पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। इस दौरान उसके पास से लॉक तोड़ने के औजार भी मिले। आरोप है कि पूछताछ में उसने चोरी की कई घटनाएं किए जाने की बात भी कबूल की। आरोपी की पहचान आजमगढ़, रौनापार निवासी सुनील यादव के रूप में हुई। इसके बाद ही पुलिस ने उसके घरवालों का मोबाइल नंबर लेकर बात की। रविवार सुबह होते ही मैनेज का खेल शुरू हो गया। दोपहर तक पुलिस ने अपनी इच्छा पूरी कर ली और चोर को चौकी से छोड़ दिया।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज समेत सात पुलिसकर्मी सस्पेंड
मामले की जानकारी होने पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने रविवार देररात चौकी इंचार्ज रामनारायण दुबे सहित सात पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। एसएसपी ने कहा कि मामले की कानून के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed