{"_id":"5964f54c4f1c1b51478b456b","slug":"11499788620-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के आरोपी की तलाश में दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप के आरोपी की तलाश में दबिश
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौरीचौरा।
इलाके के एक गांव में रविवार की रात किशोरी से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी मोनू की तलाश तेज कर दी है। मामले का एक आरोपी साहिल प्रजापति गिरफ्तार हो चुका है। उधर, पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया है, जिसकी रिपोर्ट कल आएगी।
बता दें कि ननिहाल आई हुई किशोरी रविवार रात अकेले शौच के लिए गई थी। आरोप है कि मौसी के घर आए रुद्रपुर, देवरिया के साहिल प्रजापति अपने दोस्त के साथ मिलकर किशोरी को रास्ते से जबरन उठा ले गया और उससे रेप किया। किशोरी ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी दी। सोमवार सुबह चौरीचौरा थाने पहुंचे किशोरी और उसके घरवालों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। साहिल को गिरफ्तार कर पुलिस अब दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। एसओ राम आशीष यादव ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया गया है। अभी रिपोर्ट नहीं आई है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।