फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चार सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत, पांच घायल

चार सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत, पांच घायल

Mon, 22 Apr 2019 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 22 Apr 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
चार सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत, पांच घायल
गोरखपुर। जिले के अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। बेलीपार में रविवार की सुबह पुलिस की जीप की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। चिलुआताल में हादसे के बाद मौके पर पहुंचे घरवालों ने हंगामा किया।
विज्ञापन


चिलुआताल प्रतिनिधि के मुताबिक महुआतर तिराहे पर रविवार की रात दो बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में बाइक सवार शादाब (15) और उसके दोस्त अल्ताफ आ गए। हादसे में शादाब की मौके पर ही मौत हो गई। अल्ताफ को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। कोतवाली क्षेत्र के माया बाजार निवासी पूर्वी फाटक निवासी अब्दुल राशिद के बेटे शादाब अपने दोस्त अल्ताफ के साथ सब ए बरात के मौके पर बालापार स्थित मजार से इबादत कर रात में बाइक से घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने हंगामा करते हुए पथराव शुरू कर दिया। कई वाहनों के शीशे टूट गए। बाद में पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


  खजनी प्रतिनिधि के मुताबिक सहजनवां के डोहरिया के पास भतीजे उपनेश के साथ जा रही महिला प्रमिला सिंह (50) की सड़क हादसे में मौत हो गई। सामने से वाहन आने पर उपनेश अनियंत्रित होकर गिर गए। बाइक पर पीछे बैठी प्रमिला के सिर में गंभीर चोट आने से उनकी जान चली गई। उपनेश को मामूली चोट आई है। कसिहार प्रतिनिधि के मुताबिक सोमवार को दिन में चारपान मोड़ पर जीप की चपेट में आने से बसंत निषाद की मौत हो गई। चारपान गांव के ही रहने वाले बसंत निषाद के छोटे भाई रामलाल की बेटी की शादी 25 अप्रैल को होनी है। डवरपार निवासी परिचित को भतीजी की शादी के निमंत्रण का कार्ड देकर वह स्कूटी से घर लौट रहे थे। चारपान मोड़ पर सामने वह जीप की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हादसे के बाद जीप चला रहे पुलिसकर्मी ने उनको उसी वाहन में लादकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पीपीगंज प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र में गोलीगंज टोल प्लाजा के पास रविवार की शाम को सवारी भरा टेंपो पलट गया। इसमें टेंपो सवार चार लोग घायल हो गए। टेंपो शहर से पीपीगंज जा रहा था।

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed