फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rampage in three place

प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन स्थानों पर बवाल

Sat, 10 Nov 2018 10:17 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sat, 10 Nov 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
rampage in three place
पथरा में घटनास्थल का निरीक्षण करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर/सोहांस/पथरा बाजार। मां लक्ष्मी की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान शुक्रवार रात और शनिवार शाम को जिले में तीन स्थानों पर बवाल हो गया। जिला मुख्यालय पर हुए बवाल के मामले में 15 नामजद समेत 35 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात जमुआर नाले में लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन करने के लिए नगर के कई डोले जा रहे थे। रात करीब 12 बजे आजाद नगर मोहल्ले के पास डीजे पर गाना बजाने को लेकर कुछ युवक आपस में झगड़ने लगे। किसी तरह पुलिस ने मामले को शांत कराया तो कुछ उपद्रवियों ने आजाद नगर की मस्जिद के सामने तेज आवाज में डीजे बजाना शुरू कर दिया और मस्जिद के सामने पटाखा फोड़ने लगे। पुलिसकर्मियों ने मना किया तो वह उग्र हो गए। इसी बीच दूसरे समुदाय के लोग भी सामने आ गए। विवाद बढ़ता देख सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह और एसडीएम उमेश चंद निगम ने मोर्चा संभालते हुए उपद्रवियों को काबू करने के लिए लाठी पटकना शुरू कर दिया। इस पर कुछ उपद्रवी पत्थरबाजी करने लगे। जिससे एसडीएस की गाड़ी का शीशा टूट गया। बीच-बचाव में सीओ को पटाखे का कंकड़ लग गया। सूचना पर तत्काल एसपी डॉ धर्मबीर सिंह पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

इस दौरान बवाल करने पर हिंदू युवा वाहिनी के एक नेता को पुलिस ने जमकर पीटा। उसे पिटता देख उग्र हुए युवक मौके से भाग खड़े हुए। पुलिसकर्मियों की माने तो बवाल करने वाले अधिकांश लोग नशे में थे। इस मामले में सदर पुलिस ने बवाल में राकेश कुमार, बृजेश कुमार, सुमित जायसवाल, विकास, दीपक, सनी, अमन, प्रदीप कुमार भट्ट, संपूर्णानंद शुक्ल, अन्नू जायसवाल, राजन शर्मा, दिलीप कन्नौजिया, सोनू वर्मा और दो अन्य नामजद समेत 20 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोहांस बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, गनेरा व सोहांस जनूबी गांव के टोला उचहरिया के लोग शुक्रवार रात लगभग 10 बजे मां लक्ष्मी की प्रतिमा कूड़ा नदी से विसर्जन कर गनेरा के लोग लौट कर स्थानीय बाजार के मुख्य चौराहे पर पहुंचे थे। इसी बीच टेंपो चालक को लोग पीटने लगे। यह देखकर ट्राली खड़ी कर लोग बचाव में जुट गए। देखते-देखते पथराव होने लगा। इसमें उचहरियां के रामसमूझ, हरिश्चन्द्र, रामू, रोशन, गोविंद को मामूली चोटें आई है। इसी बीच स्थानीय सोहांस बाजार निवासी राजन के पान की गुमटी को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि ताला तोड़कर लगभग एक हजार रुपये तथा पान गुटका समेत अन्य समान उठा कर गए। उस्का थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय का कहना है कि दोनों गुटों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


प्रतिमा विसर्जन में मस्जिद में गिरा गुलाल,20 मिनट तक प्रतिमा रुकी रही
पथरा बाजार। थाना क्षेत्र के काकर पोखरा गांव में शनिवार दोपहर तीन बजे लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान मस्जिद में अबीर- गुलाल पड़ जाने को लेकर दूसरे समुदाय के लोग आक्रोशित हो उठे। दरअसल, काकर पोखरा गांव में स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमा को गांव के लोग शनिवार की शाम विसर्जन के लिए ले जा रहे थे। मूर्ति विसर्जन के दौरान गांव की महिलाएं भी थीं। सभी लोग भक्तिगीत पर डांस कर रहे थे। इसमें लोग गुलाल भी उड़ा रहे थे। यह गुलाल रास्ते में पड़ने वाली मस्जिद में चला गया। सूचना पर एसडीएम डुमरियागंज व सीओ के अलावा पथरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया। तनाव के कारण लगभग 20 मिनट तक प्रतिमा रुकी रही। एसओ पथरा विजय कुमार दुबे ने बताया कि एक युवक की सूचना पर मौके पर गए थे। गांव के कोई विवाद और तनाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed