{"_id":"5b26b98f4f1c1baa6e8b84dc","slug":"111529264527-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी मॉल में सिनेमा का शो न करने पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिटी मॉल में सिनेमा का शो न करने पर हंगामा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 18 Jun 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सिटी मॉल सिनेमा में रविवार की सुबह दस बजे का शो न चलने पर दर्शक हंगामा कर दिया। दर्शकों का गुस्सा देख सिनेमाहाल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। दर्शक उसी टिकट पर दूसरे शो में फिल्म देखना चाहते थे। पुलिस ने समझाकर मामले को शांत कराया। दर्शकों से बातचीत के बाद प्रबंधक ने टिकट की रकम वापस कर दी।
सिटी मॉल में ईद के मौके पर रिलीज हुई रेस-3 फिल्म अधिकतर शो में चल रही है। 10 बजे के शो के सभी टिकट बिक गए थे। दर्शक सिनेमाहाल में पहुंचकर शो शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। शो टाइम से आधा घंटा ज्यादा होने पर दर्शक शोर मचाने लगे तो पता चला कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से शो नहीं चल पाएगा। इसके बाद दर्शक हंगामा करने लगे। ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले दर्शकों को रकम उनके खाते में वापस भेजी गई। तकनीकी वजह से दो दर्शकों की रकम उनके खाते में वापस न होने पर उन्हें दूसरे शो में फिल्म देखने की व्यवस्था की गई।