{"_id":"5a4f81df4f1c1b44198b5077","slug":"111515160031-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अष्टधातु की मूर्ति के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अष्टधातु की मूर्ति के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Fri, 05 Jan 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
मूर्ति।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरीचौरा पुलिस ने गुरुवार रात फुटहवा इनार से दो तस्करों को गिरफ्तार करके उनके पास से अष्टधातु की मूर्ति बरामद की, जबकि अंधेरे का लाभ उठाकर गिरोह का सरगना फरार हो गया। तस्कर इस मूर्ति को नेपाल बेचने जा रहे थे। दोनों में से एक दुष्कर्म के मामले में भी वांछित था।
एसपी नार्थ गणेश साहा ने पुलिस लाइंस में पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि फुटहवा इनार से एसओ चौरीचौरा बृजेश यादव ने दुष्कर्म के मामले में वांछित पंडितपुरा निवासी संदीप गौतम और झंगहा के जंगल रसूलपुर निवासी नरेंद्र यादव को गिरफ्तार करके चोरी की बाइक बरामद की। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अष्टधातु की मूर्ति (भगवान लड्डू गोपाल), चोरी की एक और बाइक बरामद की। घेराबंदी में गिरोह का सरगना महदेवा जंगल निवासी आकाश चौधरी फरार हो गया। एसपी नार्थ ने कहा कि मूर्ति की कीमत करीब पचास लाख रुपये आंकी गई है।
आकाश चौधरी गैंग का सरगना
करीब एक वर्ष पहले आकाश चौधरी ने साढ़े पांच किलोग्राम अष्टधातु की मूर्ति संदीप और नागेंद्र को सौंपी थी। एसओ बृजेश यादव ने कहा कि मूर्ति के कुछ हिस्सों को तोड़कर तस्कर नेपाल टेस्ट के लिए ले गए थे। नेपाल के तस्करों ने मूर्ति की कीमत पचास लाख रुपये बताई। जांच में पता चला है कि करीब चार वर्ष पहले झंगहा इलाके से अष्टधातु की मूर्ति चोरी हुई थी। आकाश के पकड़े जाने के बाद पता चलेगा कि मूर्ति कहा से चोरी की गई थी। चौरी चौरा और झंगहा थाने में तीनों के ऊपर कई केस दर्ज है।