फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   किसान को गोली मारकर 40 हजार की लूट ले गए बदमाश

किसान को गोली मारकर 40 हजार की लूट ले गए बदमाश

Thu, 21 Dec 2017 08:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 21 Dec 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
किसान को गोली मारकर 40 हजार की लूट ले गए बदमाश
लूट के शिकार हुए रामधनी। - फोटो : Amar Ujala
सिकरीगंज-बथुआ मार्ग पर बाइक सवार बदमाश किसान शिवधनी के पैर में गोली मारकर 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। शिवधनी सिकरीगंज स्थित एसबीआई शाखा से रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। घायलावस्था में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना की सूचना पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


सिकरीगंज और कुईं बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक हरपुर गांव निवासी शिवधनी (55) खेती करते हैं। उनका बेटा दीपक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है। दीपक ने ही मकान बनवाने के लिए 40 हजार रुपये खाते में भेजे थे। बृहस्पतिवार दोपहर साढ़े बारह बजे शिवधनी बैंक से रुपये निकालकर पैदल ही घर लौट रहे थे। अभी वह गांव के मोड़ पर पहुंचे थे कि बाइक सवार दो बदमाश आए और रुपये छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने बाएं पैर में गोली मार दी और हाथ से रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। इसी बीच गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिवधनी को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि अज्ञात लुटेरों पर केस दर्ज कर पुलिस टीम तलाश में लगाई गई है। जल्द ही बदमाशों को पकड़कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed