फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   फर्जी लाइसेंस बनाने वाले दो गिरफ्तार

फर्जी लाइसेंस बनाने वाले दो गिरफ्तार

Sat, 07 Oct 2017 09:19 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
फर्जी लाइसेंस बनाने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
सहजनवां।
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर एक फोटो स्टूडियो से कंप्यूटर, प्रिंटर, सीपीयू भी बरामद किया है। यहीं से फर्जीवाड़े का यह खेल खेला जाता था।

तीन अक्टूबर को सहजनवां के नगवा निवासी बृजनंदन चौहान और सुखदेव ने थाने पर फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस की शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों युवकों ने तेनुआ निवासी हरिराम पांडेय को आरोपित किया था। उनका कहना था कि डीएल बनाने पर उनसे मोटी रकम वसूली गई। डीएल देवरिया एआरटीओ कार्यालय से जारी की गई थी, मगर वहां जांच कराने पर लाइसेंस फर्जी निकला। शनिवार को पुलिस ने आरोपी हरिराम पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि खानीमपुर निवासी मदनगुप्ता विकास स्टूडियो चलाता है। दोनों साथ मिलकर फर्जी डीएल बनाते हैं। पुलिस ने मदन गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर स्टूडियो में इस्तेमाल होने वाला कंप्यूटर, सीपीयू, माउस, कीबोर्ड, प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन, यूपीएस सभी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। कार्यवाहक एसओ संजय सिंह ने बताया कि दोनों फर्जीवाड़ा करते थे। कई लोग इनके शिकार बने हैं। शनिवार सुबह दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी वाली टीम में उपनिरीक्षक अशोक यादव, सिपाही परशुराम मिश्र, रामअवध यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed