{"_id":"59ac1fee4f1c1bef278b4e4d","slug":"111504452590-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के फोन के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के फोन के साथ दो गिरफ्तार
Updated Sun, 03 Sep 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
जीआरपी ने शनिवार रात चोरी के 10 मोबाइल फोन के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है। रविवार को दोनों के खिलाफ जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि ट्रेन व प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को बहलाकर उनका मोबाइल चोरी कर लेते थे। दोनों ने अपने कुछ साथियों के बारे में भी जानकारी दी है, जिसके आधार पर जीआरपी गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।
रविवार को एसपी रेलवे डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों चोर बिहार रूट की ट्रेनों में यात्रियों को शिकार बनाते थे। शनिवार देर रात इंस्पेक्टर आनंद कुमार सिंह, एसएसआई अशोक कुमार सहयोगियों के साथ स्टेशन पर रुटीन गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि स्टेशन पर कुछ शातिर चोर चोरी की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से दो को दबोच लिया। इनकी पहचान खोराबार इलाके के हथियापरास निवासी सुरेश तिवारी और बिहार के छपरा जिले के बैरा निवासी सलीम के रुप में हुई। एसपी ने बताया कि चोरी के बाद दोनों औने-पौने दाम पर फोन बेच देते थे।