{"_id":"59a6d9054f1c1be8278b486b","slug":"111504106757-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित निर्माण पर बवाल, पथराव, हाइवे जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवादित निर्माण पर बवाल, पथराव, हाइवे जाम
Updated Wed, 30 Aug 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
जंगल कौड़िया पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर स्थित दलित महिला की विवादित भूमि पर निर्माण को लेकर बुधवार को बवाल हो गया। इस दौरान बदमाशों ने महिला की पिटाई कर दी। इसके बाद महिला के समर्थन में पहुंचे ग्रामीणों से मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे तो भगदड़ मच गई। चंद कदम की दूरी पर स्थित चौकी से पुलिस को आने में आधे घंटे लग गए। इससे नाराज ग्रामीणों ने गोरखपुर-सोनौली मार्ग जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। बाद में एसएसपी के निर्देश पर सीओ खुद मौके पर पहुंचे और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।
जंगल कौड़िया और डोहरिया प्रतिनिधि के मुताबिक लक्ष्मीपुर टोला की भूमिहीन महिला पार्वती को गांव सभा से 23 डिस्मिल जमीन का पट्टा दिया गया है। इस जमीन के पीछे कुछ लोगों ने जमीन खरीद रखी है। पार्वती का आरोप है कि वे लोग उनकी जमीन को कब्जा करना चाहते हैं। इस विवादित जमीन की पैमाइश को लेकर पार्वती ने कई बार अर्जी दी। यह जमीन पार्वती देवी और देवी सहाय मिश्र को पट्टे पर मिली है। देवी सहाय ने अपने हिस्से की भूमि मोहम्मदपुर गांव के रामचंद्र, रामअवध और रामबेलास को बेच दी है। दस दिन पूर्व उन लोगों ने जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कराया। जब पार्वती देवी मौके पर पहुंचीं तो उनकी पिटाई कर दी गई। जैसे-तैसे बचकर पार्वती गांव लौटीं। कुछ देर बाद वह ग्रामीणों को लेकर फिर पहुंच गईं। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। पार्वती पक्ष के लोगों ने पुलिस पर मिलीभगत से भवन निर्माण का काम कराने का आरोप लगाकर हाइवे जाम कर दिए। सूचना मिलने के बाद भी जंगल कौड़िया पुलिस चौकी से कोई पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा। बाद में जाम की सूचना पर 100 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची। जाम न खुलने पर उसने इसकी सूचना थाने पर दी। मौके पर पहुंचे थानेदार के समझाने-बुझाने के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक आवागमन ठप रहा।