फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   तहसील में लेखपाल और प्रधान में हाथापाई, हंगामा

तहसील में लेखपाल और प्रधान में हाथापाई, हंगामा

Wed, 16 Aug 2017 08:10 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
तहसील में लेखपाल और प्रधान में हाथापाई, हंगामा
मारपीट के बाद थाने पर जुटे लोग। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर। खजनी तहसील समाधान दिवस के बीच ही प्रधान विभूति यादव और लेखपाल प्रदीप कुमार के बीच हाथापाई हो गई। आरोप है कि प्रधान ने लेखपाल को थप्पड़ मार दिया। राशन कार्ड सत्यापन को लेकर हुई हाथापाई की सूचना पाते ही प्रधान और लेखपाल संघ के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। इसी बीच लेखपाल संघ ने हड़ताल का भी एलान कर दिया। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज कर प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


खजनी और उनवल प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील में समाधान दिवस का आयोजन था। बुधवार को आयोजित समाधान दिवस में बस्तियां गांव के ग्रामीण राशन कार्ड के सत्यापन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान प्रधान विभूति यादव भी समर्थकों के साथ पहुंच गए और लेखपाल को बाहर बुलाया। दोनों के बीच पहले विवाद हुआ और फिर हाथापाई शुरू हो गई। शोर सुनकर अंदर बैठे अफसर भी बाहर दौड़े। पुलिस वालों ने बीच बचाव कर दोनों को शांत कराया। लेखपाल ने जहां प्रधान पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया वहीं प्रधान ने भी मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मारपीट की सूचना पर सपा जिला अध्यक्ष प्रह्लाद यादव और खजनी विधानसभा सपा अध्यक्ष भी वहां पर समर्थकों के साथ पहुंच गए। दोनों पक्ष के लोगों को जुटता देख फोर्स बुला ली गई। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर हरिजन उत्पीड़न, धमकी देने व सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज कर प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed