फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चौरीचौरा में किसान की हत्या, चार घायल

चौरीचौरा में किसान की हत्या, चार घायल

Tue, 16 Apr 2019 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 16 Apr 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
चौरीचौरा में किसान की हत्या, चार घायल
सरदारनगर/तरकुलहा। बच्चों के बीच तकरार के बाद किसान वीरेंद्र प्रसाद (44) को पीटकर मार डाला गया। वीरेंद्र की पत्नी, दो बेटे और चाचा घायल हो गए। वारदात चौरीचौरा इलाके के शिवपुर गांव के विंटोलिया टोले में रविवार की रात को हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान पट्टीदार मानिकचंद ने देवरिया से अपने रिश्तेदारों को बुलाकर वीरेंद्र और उनके परिवार के सदस्यों पर हमला कराया। पुलिस मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


शिवपुर निवासी वीरेंद्र प्रसाद और उनके पट्टीदारी के चाचा मानिकचंद के परिवार के सदस्यों के बीच रविवार की रात करीब नौ बजे तकरार हो गई। आरोप है कि मानिकचंद ने देवरिया के रुद्रपुर से अपने रिश्तेदारों को फोन विवाद की जानकारी दी। उसके बाद चार पहिया और बाइक से सात-आठ की संख्या में लोग आ गए और घर में घुसकर वीरेंद्र प्रसाद, उनकी पत्नी कमलेश देवी, चाचा सरजू, लड़के संजय और सुरेंद्र को पीटकर घायल कर दिया। मारपीट की सूचना पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस के तत्काल मौके पर पहुंचने की वजह से हमलावर भाग नहीं पाए और छह लोग पकड़ लिए गए। उधर, घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने वीरेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मौके से पुलिस ने दो बाइक और एक कार को भी थाने लाई है। वीरेंद्र किसानी के साथ ही बाजार में सब्जी की दुकान भी लगाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर दर्ज हुआ केस

मृत वीरेंद्र के चाचा सरजू की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद और कई अज्ञात पर गोलबंद होकर मारपीट करने, धमकी देने और हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है। मानिकचंद, संजय, ओमप्रकाश, उदय मल्ल, विशाल, सुधाकर, भास्कर और मनोज को नामदज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed