फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एनडीआरएफ ने निकाला डूबे किशोर का शव

एनडीआरएफ ने निकाला डूबे किशोर का शव

Wed, 07 Mar 2018 07:40 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 07 Mar 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
एनडीआरएफ ने निकाला डूबे किशोर का शव
डेमो - फोटो : डेमो
पिपरौली के देवईपार गांव में नहाने के दौरान पोखरे में डूबे किशोर का शव बुधवार की सुबह एनडीआरएफ टीम ने बरामद कर लिया। तीन भाई नाव से बीच पोखरे में जाते समय बिजली का तार देखकर पानी में कूद गए थे। दो भाई तो किसी तरह से बाहर आ गए थे, लेकिन शिवकुमार (16) लापता हो गया था।
विज्ञापन


जयकिशुन के दो बेटे हरिओम और शिवकुमार पास में ही देईपास गांव में फूफा गौतम पांडेय के घर मंगलवार को आए थे। मंगलवार की दोपहर में शिवकुमार, हरिओम, फूफा के पुत्र अमन पांडेय के साथ पोखरे में नहाने गए थे। पोखरे में मछली पालन होता है और वहां पर नाव भी मौजूद थी। तीनों नाव से पोखरे के बीच में पहुंचे। इसी बीच पोखरे के बीच से गुजर रहे बिजली के तार को देखकर वे डर गए और पोखरे में कूद गए थे।
विज्ञापन


हरिओम और अमन तैर बाहर आ गए, लेकिन शिवकुमार लापता हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोर की मदद से तलाश में जुटी थी। लेकिन वह नहीं मिला। बुधवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम के पहुंचने के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। किशोर की मौत से उसके घर में मातम छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed