फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पुलिस लाइंस में धक्का देकर महिला से चेन लूटा

पुलिस लाइंस में गर्भवती महिला की चेन लूटी

Sun, 05 Nov 2017 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 05 Nov 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में धक्का देकर महिला से चेन लूटा
अस्पताल में भर्ती सपना। - फोटो : Amar Ujala
जब पुलिस लाइंस में पुलिसवालों का परिवार सुरक्षित नहीं है तो बाकी लोगों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है? जी हां, शनिवार की रात वायरलेस सेवा में कार्यरत भानू प्रताप सिंह की बहू चंद मिनट के लिए घर के बाहर बने बाथरूम तक क्या गईं, दो बदमाशों में से एक ने उनका मुंह दबा दिया और दूसरे ने चेन लूट ली। यही नहीं, शोर मचाने पर उन्होंने गर्भवती महिला को धक्का देकर गिरा दिया और फरार हो गए। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि जांच करने पहुंची पुलिस को चेन घटनास्थल से कुछ दूरी पर गिरी मिल गई।
विज्ञापन


जौनपुर के केराकत के तेजपुर गांव निवासी भानू प्रताप सिंह और उनकी पत्नी उर्मिला सिंह पुलिस में हैं। उर्मिला विजिलेंस में हैं, जबकि भानू वायरलेस सेवा में कार्यरत हैं। पुलिस लाइंस में ही उनका मकान हैं। सरकारी क्वार्टर के थर्ड फ्लोर पर वे परिवार के साथ रहते हैं। उनके बड़े बेटे प्रशांत की पत्नी सपना गर्भवती हैं। उनकी देखरेख के लिए छोटी बहन शिखा घर आई हैं। सपना शनिवार की रात करीब 12 बजे शिखा को जगाकर बाहर बने बाथरूम तक गई थीं। वह वहां से ज्यों ही बाहर निकलीं, तभी पीछे से एक बदमाश ने उनका मुंह दबा दिया और उसके दूसरे साथी गले से चेन खींच ली। जैसे-तैसे बदमाशों से खुद को छुड़ाकर सपना ने शोर मचाया। इसके बाद उन्हें सीढ़ी के पास धक्का देकर बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन


शोर सुनकर परिवार और आसपास के लोग एकत्र हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सपना को बिलंदपुर स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। पुलिस ने पास में ही गिरी लूटी गई चेन बरामद कर ली। कैंट इंस्पेक्टर मनोज पाठक ने बताया कि लूट की सूचना पर पुलिस गई थी। चेन बरामद कर ली गई है और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed