{"_id":"59b94a334f1c1bb1688b4581","slug":"101505315379-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक को फिर मिली धमकी, एक और केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा विधायक को फिर मिली धमकी, एक और केस दर्ज
Updated Wed, 13 Sep 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
खजनी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक संत प्रसाद को फिर जानमाल की धमकी दी गई है। पुलिस ने इससे पहले विधायक को धमकी देने के आरोप में मंगलवार को बेलघाट के पवन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार सुबह आरोपी का पिता हिस्ट्रीशीटर अरविंद मिश्रा विधायक के आवास पहुंचा और पहले माफी मांगते हुए बेटे को माफ करने की सिफारिश की, लेकिन विधायक के यह कहते ही कि मामला एसएसपी के संज्ञान में है, वह भड़क गया फिर गाली और जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गया। सिकरीगंज पुलिस ने विधायक की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सिकरीगंज थानाक्षेत्र में विधायक संत प्रसाद का आवास है। उनके मोबाइल फोन पर मंगलवार को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने जान से मारने की धमकी देते हुए फोन काट दिया। विधायक ने इसकी जानकारी थाने और फिर एसएसपी को दी। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के आदेश पर सर्विलांस टीम ने जांच की और फोन नंबर के आधार पर बेलघाट के रापतपुर निवासी पवन मिश्रा को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर उसने धमकी देने की बात स्वीकार कर ली। पवन ने बताया कि उसके पट्टीदार के घर विधायक का आना-जाना है, इसी वजह से उसने धमकी दी थी।
इन सबके बाद बुधवार सुबह विधायक कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास पर बैठक कर रहे थे। उसी दौरान पवन का पिता अरविंद पहुंचा और बेटे की करतूत पर माफी मांगने लगा और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पिता-पुत्र दोनों ही अपराधी किस्म के हैं। इनके खिलाफ कई थानों में संगीन मामले दर्ज हैं। अरविंद बेलघाट थाने का हिस्ट्रीशीटर है।