फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   1.50 lakhs rupees has been taken out from bank account

फर्जी ढंग से खाते से निकल गए 1.50 लाख

Wed, 11 Jan 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 11 Jan 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
1.50 lakhs rupees has been taken out from bank account
rupees
पीएनबी रामगढ़ताल शाखा से एक शख्स के खाते से 1.50 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने किसी बैंककर्मी की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले उसके खाते से शाखा के ही दूसरे खाताधारक के खाते में 74 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए और उसी खाताधारक ने 15 नवंबर से 17 दिसंबर के बीच 14 बार में 76 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत के बाद बैंक प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


न्यू शिवपुरी कॉलोनी निवासी शैलेश कुमार उपाध्याय का पंजाब नेशनल बैंक की तारामंडल शाखा में खाता है। दिल्ली में रहने के दौरान उन्होंने इस शाखा में खाता खुलवाया था और वहीं का मोबाइल नंबर खाते से अटैच कराया था। गोरखपुर आने के बाद उन्होंने दिल्ली वाला मोबाइल नंबर बंद कर दिया। लिहाजा बैंक से ट्रांजेक्शन संबंधी जानकारी उनके फोन पर आनी बंद हो गई। संभवत: इसी का फायदा उठाकर जालसाज ने उनका खाता खाली कर दिया।
विज्ञापन


शैलेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिना किसी बैंक कर्मचारी या अधिकारी के मिलीभगत के यह संभव नहीं है। बैंक मैनेजर से शिकायत कर उन्होंने मामले की जांच की मांग की। बैंक मैनेजर एके यादव ने बताया कि जिस खाते में रकम ट्रांसफर किया गया, उस खाते को फ्रीज कर दिया गया है। साथ ही मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक की कार्यप्रणाली में कई खामियां
शैलेश के मामले में बैंक की कार्यप्रणाली में कई खामियां सामने आ रही हैं। खाताधारक ने कभी चेकबुक इश्यू नहीं कराया, लेकिन उसके नाम से चेकबुक इश्यू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि चेकबुक मानवेंद्र कुमार यादव नामक व्यक्ति को इश्यू किया गया है। इसी के आधार पर बैंक से न सिर्फ चेकबुक बल्कि विदड्राल फॉर्म के जरिए एक महीने में 14 बार खाते से रकम की निकाले गए। बैंक के कर्मचारी या अधिकारी ने इस संबंध में कभी पड़ताल भी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed