{"_id":"5d7174868ebc3e014e27edf9","slug":"crime-news-gorakhpur-news-gkp320444179","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में युवक ने साथी को मारा चाकू, पहले भी चाकू मारने के लिए जा चुका है जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में युवक ने साथी को मारा चाकू, पहले भी चाकू मारने के लिए जा चुका है जेल
Fri, 06 Sep 2019 03:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 03:43 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपीगंज इलाके के जसवल चौराहे पर बृहस्पतिवार रात आठ बजे शराब के नशे में युवक ने अपने ही साथी धरम साहनी पर चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू घोंपकर वह फरार हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
इलाके के राजाबारी निवासी धरम साहनी और विनय पाठक में दोस्ती है। दोपहर दो बजे विनय अपने साथी धरम को घर से लेकर बाइक से जसवल चौराहे पर गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अुनसार जसवल चौराहे पर दोनों तीन बजे से ही शराब पी रहे थे। रात आठ बजे दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पास के ही खेत में दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। इस बीच विनय ने उसे चाकू मार दिया और फरार हो गया धरम खेत में गिर पड़ा। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
हत्या का आरोपी है धरम
धरम हत्या का आरोपी है। वह वर्तमान समय में जमानत पर रिहा होकर घर आया है। वर्ष 2007 में प्रधानी चुनाव को लेकर प्रधान संजय निगम और उनके एक सहयोगी जगदीश को चाकू मार दिया गया था। घटना में जगदीश की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में धरम और गांव के पूर्व प्रधान के खिलाफ नामजद केस दर्ज हुआ था। तभी से धरम जेल में था। जेल से आने के बाद धरम की दोस्ती विनय पाठक से हो गई। इसके बाद दोनों अक्सर साथ घूमने लगे। धरम जेल से छूटने के बाद पेंट पालिश का काम करता है।