{"_id":"5d93b5e58ebc3e93a170c653","slug":"crime-news-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp3239253171","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब या मुझमें एक को चुनो, फिर पत्नी ने घर छोड़ दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब या मुझमें एक को चुनो, फिर पत्नी ने घर छोड़ दिया
विज्ञापन

खोराबार(गोरखपुर)। खोराबार इलाके के एक युवक की शराब पीने की आदत से तंग आकर पत्नी डेढ़ साल की बच्ची के साथ घर छोड़कर चली गई। पत्नी काफी समय से युवक से कह रही थी कि शराब नहीं छोड़ोगे तो मैं चली जाऊंगी। पत्नी के जाने के बाद युवक अब पछता रहा है। उसने मंगलवार को खोराबार थाने में तहरीर देकर पत्नी व बच्चों को ढूंढने की गुहार लगाई है।
इलाके के कुसम्ही बाजार स्थित गांव कुष्महि कोठी के विजय गुप्ता की शादी पिपराइच इलाके की कुसुम के साथ तीन साल पहले हुई थी। दोनों की एक डेढ़ वर्ष की प्यारी सी बेटी अमोहा है। विजय ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर शराब पीकर घर आता था। जिस पर कुसुम शराब पीने से मना करती थी और शराब छोड़ने को कहती थी। विजय भी बार-बार उससे शराब छोड़ने का वादा करता था। रविवार की शाम को एक बार फिर विजय शराब पीकर आया। इस पर कुसुम से कहासुनी हो गई। झगड़े के बाद दोनों सो गए। इसके बाद सोमवार की तड़के सुबह कुसुम बच्ची को साथ लेकर घर छोड़कर चली गई। विजय को पहले लगा कि वह मायके गई होगी। सोमवार को वह पत्नी के मायके पहुंचा। मगर वह वहां भी नहीं थी। उधर कुसुम के मायके वालों ने भी धमकी दी कि बेटी नहीं मिली तो वह अंजाम भुगतने को तैयार रहे। इसके बाद विजय ने अपने कई रिश्तेदारों के यहां भी तलाश की लेकिन पत्नी कहीं नहीं मिली। मंगलवार को विजय थाने पहुंचा और पूरी बात बताकर व तहरीर देकर पुलिस से पत्नी को खोजने की गुहार लगाई। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी आलमारी और बॉक्स का ताला बंद कर चाभी भी ले गई है।